फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 40 लाख की चोरी का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह शहर के आर्य समाज मंदिर के पास अधिवक्ता पंकज गुप्ता के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात को करीब 40 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। चोरी के मामले में पुलिस की ओर से टीमें गठित कर जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें