हथीन। जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कोट गांव की सरपंच रुख्सार को निजी सुनवाई के लिए तलब किया था। निर्धारित तिथि को सरपंच उपस्थित नहीं हो पाई। महिला सरपंच ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर सूचित किया है कि 21 अगस्त को उनकी डिलीवरी हुई है। पुत्री का जन्म हुआ। डॉक्टरों ने 40 दिन का बेड रेस्ट की एडवाइज दी है। इस कारण वे सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अब जिला उपायुक्त निजी सुनवाई के लिए कोई उपयुक्त तिथि बेड रेस्ट टाइम के बाद तिथि निर्धारित करेंगे।