कलेक्शन एजेंट से 13 हजार लूटकर बदमाश फरार
हथीन। गांव बिछपुरी के नजदीक नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 13 हजार 200 रुपये नकद और एक टैबलेट लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि गोहाना के एकता नगर निवासी विकास ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह माइक्रो कैपिटल की पलवल शाखा में कलेक्शन एजेंट है। 26 अगस्त को कलेक्शन करके बाइक से बिचपुड़ी ग्राम के निकट स्थित नाला से गुजर रहा था, तभी बिना नंबर प्लेट के बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद