फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात संबंधी व नशीली दवाइयां बेचने में पकड़ा गया मेडिकल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात संबंधी व नशीली दवाइयां बेचने में पकड़ा गया मेडिकल संचालक
विज्ञापन

पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरीनगर में मेडिकल स्टोर संचालक के निवास पर छापेमारी कर गर्भपात संबंधी और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सीआईए द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि हरीनगर निवासी सोनू मेडिकल स्टोर चलाता है और युवाओं को नशीली दवाइयां बेचता है। सूचना पर सिविल सर्जन ने डॉ. निधी व उप सिविल सर्जन डॉ. जेपी प्रसाद को शामिल कर एक टीम गठित की। सोमवार देर शाम सीआईए व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरीनगर स्थित सोनू के घर में छापेमारी की। इस दौरान सात प्रकार की अवैध दवाइयां बरामद हुई, जिनमें दो गर्भपात और पांच नशीली दवाइयां शामिल थीं। आरोपी यह दवाएं युवाओं को सप्लीमेंट के तौर पर देता था। इस दवाइयों से स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। सीआईए टीम में शामिल एएसआई सुरेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें