रविवार को घोषित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में इस बार पलवल जिले ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
50.73 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिले ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रदेश में आठवां स्थान मिलने से जिले के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित सभी जिलेवासी बेहद खुश हैं।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परिणामों ने फरीदाबाद ने 34.47 प्रतिशत अंक लेकर 21वां स्थान हासिल किया है। इस बार दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं में पलवल ने फरीदाबाद को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। दोनों परिणाम में पलवल फरीदाबाद से आगे रहा है।