फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के नेतृत्व में राज्य में विकास का सिलसिला नॉन स्टॉप जारी : गौरव गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
1.60 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार में युवा अधिकारिता, उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को पलवल शहर में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शहर के वार्ड नंबर-8 और 13 में सड़कों और नालियों के निर्माण से जुड़े इन कार्यों को लेकर मंत्री ने दावा किया है कि पलवल आने वाले वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में विकास का नॉन स्टॉप सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि अब गांव भी शहरों जैसी सुविधाओं से लैस हो रहे हैं। हम पलवल को साफ-सुथरा और सुंदर बनाएंगे, लेकिन इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने खेल मंत्री का फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल, पार्षद करण सिंह और अनिल सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें