हथीन। मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति सेंटर फार टीचर एक्रीडेशन (सेंटा) परीक्षा के आधार पर होगी। शिक्षा विभाग द्वारा यह परीक्षा प्रत्येक महीने आयोजित की जाएगी। इस माह होने वाली परीक्षा के लिए विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। शिक्षकों को 15 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। दरअसल, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के पद खाली पड़े हैं। इन स्कूलों में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में पढ़ाई कराई जानी है। इसलिए विभाग ऐसे शिक्षकों की तलाश कर रहा है, जो दोनों माध्यमों में बच्चों को पढ़ा सके।