फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बुढ़ापा पेंशन का लाभ ले रही महिला की पेंशन बंद करवाई

Mon, 06 Oct 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनीं और मौके पर समाधान करवाया। शिविर में राम सिंह ने शिकायत की कि उनकी पत्नी सोनवती के आधार कार्ड नंबर पर सरोज पत्नी गिर्राज गलत तरीके से बुढ़ापा पेंशन का लाभ ले रही थी। सोनवती सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन नहीं कर पा रही थीं। उपायुक्त ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। अधिकारियों ने शिकायत की जांच के बाद गलत आधार नंबर पर पेंशन ले रही महिला की बुढ़ापा पेंशन तुरंत बंद करवा दी। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर जनता और प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने का माध्यम हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें