फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 15 दिन बाद खुला फिरनी का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव पाठखोरी में फिरनी रास्ते पर जमा गंदे पानी की समस्या का फिलहाल अस्थायी समाधान हो गया है। बीडीपीओ अजीत सिंह के आदेश पर संबंधित विभाग ने रास्ते से पानी की निकासी करवा दी। इससे करीब 15 दिनों से आवागमन में परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। रास्ता खुलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया। गौरतलब है कि फिरनी पर गंदा पानी जमा होने से चैनपुरी बास, शेर अली बास, कुबड़ा बास (रावली) और रावली सहित आसपास के क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों को पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही थी, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा था। जलभराव का पानी पूर्व सरपंच चंद्रशेखर के घर की ओर जाने वाले रास्ते तक पहुंच गया था। इससे बदबू और मच्छरों के पनपने की आशंका भी बनी हुई थी।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच चंद्रशेखर, सुंदर लाल, पूर्व सरपंच जाकिर हुसैन, हारुन सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन फिरनी पर नाली बनाकर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें