फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए आसान नहीं है चेयरमैन बनाने की राह

Sun, 26 Jun 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nagar parishad - फोटो : file photo
विज्ञापन
देश व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा ने पलवल नगर परिषद में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की कुर्सी तो आसानी से कब्जा ली, लेकिन उसके लिए होडल नगर परिषद की डगर आसान नहीं है। शुक्रवार को घोषित चुनाव के लिए बीजेपी समर्थित कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा, जबकि कांग्रेसी विधायक उदयभान ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता में होने के बावजूद शुक्रवार की बैठक में भाजपा नेता अपने समर्थित पार्षदों के साथ नहीं पहुंचे, जिसने कई प्रकार की चर्चाओं को जन्म दे दिया। पता चला है कि बीजेपी पार्षदों के दो गुट बन चुके हैं। चेयरमैन पद की लालसा में विधायक पिता को छोड़कर गए राजगोपाल भी अपना गुट बनाकर दावेदारी जता रहे हैं। 

22 मई को होडल नगर परिषद के चुनाव नतीजों के आने के बाद ही स्थानीय विधायक उदयभान ने दावा किया था कि अधिकांश निर्वाचित पार्षद उनके समर्थन से जीत कर आए हैं। शुक्रवार को स्थगित हुई चेयरमैन चुनाव की बैठक में अपने समर्थक नौ पार्षदों के साथ मौजूद रह कर विधायक उदयभान ने इसका प्रमाण दे भी दिया है। विधायक उदयभान की ओर से उनके पुत्र देवेश कुमार ही चेयरमैन की दौड़ में हैं। विधायक अपने संग कुछ और पार्षदों के होने का भी दावा कर रहे हैं। जिन्हें वो वोटिंग के समय सामने लाने की बात कहते नजर आए।  
विज्ञापन


वहीं राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि भाजपा में दो गुट बन गए हैं। एक गुट का नेतृत्व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार कर रहे हैं। इस गुट में पार्षद तेज सिंह, सतवीर नंबरदार, प्रिया, आशा रानी तायल व दयावती बताए जा रहे हैं। चेयरमैन पद के लिए हर्ष कुमार की पंसद वार्ड 15 की पार्षद प्रिया बताई जा रही हैं। इसके अलावा दूसरा गुट जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत का बताया जा रहा है। इस गुट में विधायक पुत्र व भाजपा में शामिल हो चुके वार्ड 17 से पार्षद राज गोपाल, प्रीति व लखन लाल हैं। जवाहर सिंह सौरोत की तरफ  से राजगोपाल चेयरमैन पद के दावेदार हैं। इनके अलावा वार्ड एक से किरण देव, वार्ड सात से जसवंत सिंह, वार्ड दस से ताराचंद और वार्ड 21 से शिवराम अपना अलग गुट बनाए हैं। बताया जा रहा है इनमें दो पार्षद तटस्थ हैं, जबकि दो के बारे में खबर आ रही है कि वो विधायक उदयभान के साथ जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें