फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले का एकमात्र वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र बीस दिन से खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्यूआई डाटा से अनजान जनता, अधिकारियों ने समस्या का कारण इंटरनेट सेवा में बाधा बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। श्याम नगर में स्थित जिले का एकमात्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) केंद्र करीब बीस दिन से ठप पड़ा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पलवल जिले का एक्यूआई डाटा नो डाटा दिखा रहा है। यह समस्या गंभीर बनती जा रही है, खासकर सर्दियों के मौसम में जब प्रदूषण का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है।





एक्यूआई जानकारी उपलब्ध न होने के कारण शहरवासियों को प्रदूषण के खतरनाक स्तरों के प्रति सतर्क होने और एहतियाती उपाय करने में कठिनाई हो रही है। शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ने पर मास्क पहनना, वायु शुद्धिकरण उपकरणों का उपयोग और बच्चों व बुजुर्गों को बाहर निकलने से रोकने जैसे कदम उठाना महत्वपूर्ण हो जाता है। लेकिन सूचनाओं के अभाव में लोग इन सावधानियों को नहीं अपना पा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने समस्या का कारण इंटरनेट सेवा में बाधा बताया है। उनका कहना है कि यह दिक्कत बीएसएनएल की सेवाओं की खराबी के कारण हो रही है। हालांकि, इस समस्या को सुलझाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम उठाए जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन



सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एक्यूआई डेटा की उपलब्धता न केवल जागरूकता के लिए बल्कि नीति-निर्माण और स्वास्थ्य उपायों के लिए भी जरूरी है। इस तकनीकी खामी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या स्थानीय प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या के प्रति गंभीरता दिखा रहे हैं या नहीं। लोगों ने इस मुद्दे पर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। इंटरनेट सेवा की समस्या के बहाने पर जनता सवाल उठा रही है कि क्या इतने महत्वपूर्ण डेटा का संग्रहण और प्रसारण केवल एक सेवा प्रदाता पर निर्भर होना चाहिए। तकनीकी खामियों को जल्द सुलझाने और एक्यूआई डेटा को नियमित रूप से उपलब्ध कराने की आवश्यकता है ताकि शहरवासी सुरक्षित और सतर्क रह सकें।
विज्ञापन






यह समस्या इंटरनेट सेवा में बाधा आने से हो रही है, इसके लिए बीएसएनएल को शिकायत दर्ज कराई गई है। - आकांक्षा तंवर, क्षेत्रीय अधिकारी जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
राहुल -हमारे पास वायु प्रदूषण के खतरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिससे सावधानी बरतना मुश्किल हो रहा है



जतिन शर्मा -प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, लेकिन बिना डेटा के हमें पता नहीं चल रहा कि बाहर निकलना सुरक्षित है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें