- जिला पुलिस अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी, विशेष नजर बनाए रखेगी पुलिस
- सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर होगी विशेष कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नव वर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी चंद्रमोहन ने पुलिस अधिकारियों को 30 दिसंबर से लेकर नववर्ष उत्सव के समापन तक यातायात व्यवस्था सुगम रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीने, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा की जाने वाले गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर जिला पलवल के अंतर्गत मुख्य होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जिले में अलग-अलग विशेष नाके चिन्हित कर स्थापित किए गए हैं। जिला पलवल में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं। असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर पलवल पुलिस की विशेष पैनी नजर रहेगी। नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही अपील की गई है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नववर्ष के अवसर पर गलत अफवाहों पर ध्यान ना दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। न