फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को संगठित करना है विहिप का मुख्य उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को श्यामा कुंज में जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में सभी को बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित व जागरूक करना विहिप का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हिंदू धर्म में सेवा, संस्कार, धार्मिकता, सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी। हिंदू समाज के जीवन मूल्यों की रक्षा एवं संवर्धन करना, कमजोर वर्ग का उत्थान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना, शक्तिशाली हिंदू समाज का निर्माण परिषद का मुख्य उद्देश्य है। परिषद ने 1966 में उडुपी में धर्म संसद का आयोजन किया था। जिसमें सभी संतों को एक मंच पर लाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष धीरज मंगला ने किया। इस मौके पर फरीदाबाद विभागाध्यक्ष प्रेम चंद्र गोयल, विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, ओमप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें