फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शिवभक्तों की झांकी वाली कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


पलवल। इन दिनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की अलग-अलग तरह की कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झांकी वाली कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। शिवभक्त विशेष रूप से तैयार की गई झांकीनुमा पालकी के माध्यम से हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


पालकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसमें भगवान शिव से जुड़ी झांकी और धार्मिक सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है। रास्ते से गुजरते समय झांकी वाली कांवड़ को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं और इसकी तस्वीरें भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


मैं और मेरे साथी कई बार डाक कांवड़ ला चुके हैं। इस बार भगवान शिव की प्रेरणा से हम सोमनाथ मंदिर की झांकी वाली कांवड़ लेकर आए हैं।
-पंकज विरमानी

मैं और मेरे साथी पहली बार इस तरह की झांकी वाली कांवड़ लेकर आए हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही यह सब संभव हो पाया है।
-तरुण भारद्वाज, बंचारी गांव

भगवान शिव के आशीर्वाद से हर वर्ष कुछ नया करने और झांकी वाली कांवड़ को आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाता है।
-वेद, अहरवांणपुर निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें