फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों व आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष अभियान में वंदे मातरम् के 150 वर्ष विशेष आकर्षण रहेंगे। जिले में तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, कैंडल मार्च और विभाजन पीड़ितों के अनुभव साझा कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी विशेष आयोजन होंगे। उन्होंने इस मौके पर आयोजित मेगा इवेंट में हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत जिले के युवाओं और आम नागरिकों से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ई-प्रतिज्ञा लेने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें