फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के कार्यक्रम के पोस्टर फाडे़

Fri, 15 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
पाोस्टर फाड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17 अप्रैल को राज्यपाल के पलवल दौरे पर विवादों का साया पड़ना शुरू हो गया है। राज्यपाल यहां भाजपा से संबद्ध एक सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में आने वाले हैं, लेकिन शुक्रवार की सुबह संस्था द्वारा लगाए गए बोर्ड, बैनर और पोस्टरों को फाड़ दिया गया। आयोजक वैसे तो इसे किसी असामाजिक तत्व की शरारत मान रहे हैं, लेकिन दबी जुबान में इसमें पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ होने की बात कही जा रही है। पार्टी में खेमेबंदी के चलते कुछ लोग नहीं चाहते थे कि राज्यपाल यहां आए, यह उसी का नतीजा माना जा रहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी रविवार को पलवल आने वाले हैं। वह यहां हाल ही में गठित सामाजिक संस्था आयुष हेल्थ व एजुकेशन सोसायटी के निमंत्रण पर आ रहे हैं। सोसायटी ने उन्हें एनएच-2 स्थित ओम प्रीमिया अस्पताल में स्वास्थ्य मेले व विशाल रक्तदान शिविर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। संस्था की चेयरपर्सन ममता चौहान भाजपा से जुड़ी हुई हैं और महिला जिलाध्यक्ष भी हैं।

संस्था के कार्यकर्ता काफी दिनों से स्वास्थ्य मेले की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए शहर में अनेकों स्थानों पर पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स बोर्ड भी लगवाए हुए हैं। शुक्रवार की सुबह अधिकांश स्थानों पर बोर्ड फटे हुए पाए गए, जिसे लेकर आयोजकों में रोष दिखा। आयोजकों का कहना है कि उन्होंने मामले से राजभवन को अवगत करा दिया है और कैंप थाने में शिकायत भी दी है। 
विज्ञापन



  उधर इस संबंध में एसपी राजेश दुग्गल का कहना है कि एसएचओ से मिली रिपोर्ट के अनुसार रास्ते में आने के कारण बोर्ड को नेशनल हाईवे अॅथारिटी वालों ने हटाया होगा। वैसे दूसरे एंगल से भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें