मंगलवार को शहर के डॉ. अंबेडकर राजकीय कॉलेज, एसडी कॉलेज व सरस्वती महिला कॉलेज की पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। दूसरी सूची नौ जुलाई और तीसरी लिस्ट 12 जुलाई को जारी की जाएगी।
जिन आवेदकों का नाम पहली या दूसरी मेरिट लिस्ट में निकलेगा, उनको अगली मेरिट लिस्ट निकलने से पहले फीस जमा कराना आवश्यक है। नए और पुराने सभी छात्रों के लिए दाखिले और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। नए सत्र की शुरूआत 16 जुलाई से होगी।
भीमराव अंबेडकर कॉलेज के कार्यालय इंचार्ज रतन कुमार छाबड़ा के अनुसार कॉलेज में बीए के लिए 160 सीट तथा बीएससी व बीकॉम के लिए 80-80 सीट निर्धारित की गई हैं। पहली कटऑफ लिस्ट में मेरिट स्तर इस प्रकार रहा :
कक्षा-राष्ट्रीय जनरल हरियाणा जनरल एससी बीसी ए बीसी बी
बीए- 80.8 64.2 68.2 69.2 69.4
बीएससी-73.6 79.2 62.2 65.6 75.2
बीकॉम- 71.2 73.2 66.8 67.2 67.4
----
एसडी कॉलेज :
-कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमके अरोड़ा ने बताया कि बीसीए, बीबीए, बीकॉम सीए, बीएससी कंप्यूटर में दाखिले जारी हैं। मंगलवार को कॉलेज की पहली कटऑफ लिस्ट जारी की गई।
कक्षा जनरल एससी बीसी बीसी ए
बीएससी नॉन मेडिकल 76
बीएससी मेडिकल-60.20 55.70 57.40 62.20
बीकॉम- 60.20 51 54
बीए - 46.40 5-2 48.40
-----
सरस्वती महिला कॉलेज :
-कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अलका शर्मा के अनुसार न्यूनतम प्रथम कट ऑफ इस प्रकार हैं।
कक्षा जनरल एससी बीसी
बीएससी 75 72 64.8
(मैडीकल)
बीएससी -69.2 64.4 56.8
(नॉन मेडिकल)
बीए - 75.5 53.6
बीकॉम- 64 54.2 52.6
बीकॉमसीए -46.60
बीसीए -52