फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रिक्शा स्टैंड के पास नाले का जाल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गोहरवाली चौक और रिक्शा स्टैंड के समीप मुख्य नाले का जाल लंबे समय से टूटा पड़ा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। समस्या को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों में रोष है। यहां से रोजाना दर्जनों गांवों के हजारों लोग पैदल, रिक्शा और दोपहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। टूटे जाल के कारण बुजुर्गों और बच्चों के गिरने के साथ ही दोपहिया वाहनों के पहिए फंसने का खतरा बना रहता है। बीडीपीओ विशाल आजाद ने टूटे नाले के जाल को दुरुस्त कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि बाजार में दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद नाले के जाल की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें