फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने खेतों में जाकर किया सत्यापन

विज्ञापन
पलवल में खेतों का निरीक्षण करते उपायुक्त। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
उपायुक्त ने खेतों में जाकर किया सत्यापन
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों द्वारा किए गए पंजीकरण सहित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा दर्ज की गईं रिपोर्ट का खेतों में जाकर सत्यापन किया। उपायुक्त राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पलवल तहसील के गांव ठहरकी, कलवाका व बहीन उप-तहसील के गांव अंधोप में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पोर्टल पर किसानों की ओर से जो पंजीकरण किया गया और फिर हरसेक की ओर से सेटेलाइट के माध्यम से जो गिरदावरी की गई, उनमें कुछ जगहों पर मिलान नहीं हो पाया था। सत्यापनके माध्यम से इन खामियों को ठीक किया जा रहा है, ताकि वास्तविक व सही रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जा सके। उपायुक्त ने इस दौरान खेतों में किसानों से बातचीत की और उनकी फसल के बारे में जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने बताया कि एक अक्तूबर से धान व बाजरे की फसल की बिक्री शुरू हो जाएगी। सभी किसान अपनी फसल को सुखाकर मंडियों में लाएं। उन्होंने कहा कि जिले में सत्यापन का कार्य अतिरिक्त उपायुक्त, संबंधित एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी। एसडीएम पलवल कंवर सिंह, एसडीएम हथीन वकील अहमद, तहसीलदार रोहताश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें