फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उपायुक्त ने गैर-हाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाॅ. जयेंद्र सिंह ने चीनी मिल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार की सुबह चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैर-हाजिर मिले अधिकारियों-कर्मचारियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सूची प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एमडी द्विजा को भी निर्देश दिए कि वे अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारिचों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

गंभीरता से चीनी मिल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पाया कि हाजिरी रजिस्टर में सही प्रकार से हाजिरी व लीव को दर्ज नहीं किया गया है। काफी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ की लीव दर्ज की गई थी, जिनकी लीव की कापी मंगवाई। अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अलग से रजिस्टर लगाए गए थे, जिनकी सबकी जांच की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने शुगर मिल के निरीक्षण के दौरान 1 जून से अनुपस्थित कर्मचारियों का पूरा ब्योरा तलब किया। उन्होंने बिना अनुमति गैर-हाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय आना होगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की तथा बंद मिले सीसीटीवी कैमरों पर जवाब तलब करते हुए उन्हें तुरंत चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें