फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेगी परिषद

विज्ञापन
पलवल में सामाजिक संस्थाओं साथ सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर बात करते नप अधिकारी - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अब नगर परिषद समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग लेगी। इसके लिए परिषद अधिकारियों ने सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से संपर्क कर उनके सुझाव भी लेने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में रविवार को परिषद अधिकारियों ने सामाजिक संस्था क्लीन एंड स्मार्ट इंडिया के पदाधिकारियों साथ बैठक की। इस दौरान कूड़े का उठान, कूड़े के निस्तारण, गाड़ियों का समय पर न आना, कर्मचारियों का ठीक से काम न करना, शहर की नालियां और सीवरेज का बार-बार जाम होना, बिजली मरम्मत कार्य, शौचालय का मार्केट में न होना, नागरिकों और दुकानदारों द्वारा सड़क पर कूड़ा डालना, पॉलीथिन का इस्तेमाल और नालियां जाम होना जैसी अनेकों समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, कार्यकारी अभियंता महेंद्र सिंह, सफाई दरोगा श्रवण, सेनेटरी डिपार्टमेंट के जितेंद्र भाटी, एसबीएम सौरभ मलिक आदि ने बताया कि उन्होंने अनेकों विषय पर काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में एक सफाई अभियान 16 फरवरी को अलीगढ़ रोड पर चलाया जाएगा। शहर के गणमान्य नागरिकों के लिए वर्कशॉप भी जल्द आयोजित कराई जाएगी। मंगलवार को दयानंद स्कूल पातली गेट पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अन्य सभी समस्याओं का निवारण भी जल्द होगा।
इस अवसर पर क्लीन एंड स्मार्ट इंडिया से योगेंद्र अग्रवाल, साम्भार्य फाउंडेशन से अभिषेक देशवाल, आरडब्ल्यूए हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के सचिव डॉ. ब्रिजेंदर कुमार गौड़, मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति के आचार्य राम कुमार बघेल, आरडब्ल्यूए सेक्टर-2 से राजा मंगला, सखी सहेली संस्था से संगीता गर्ग, सर्व कल्याण सेवा समिति से यशमा सिंह और जयराम, करुणा मई संस्था से मनोज छाबड़ा, मानव सेवा समिति से रेनू छाबड़ा, गरीब कल्याण फाउंडेशन हरियाणा से डॉ. भारत भूषण जांगडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें