फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दिवाली पर तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा शहर

Sat, 18 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि से तीन करोड़ की लागत से सजाया जा रहा शहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दीपावली पर्व को लेकर हथीन शहर को रोशनी से सजाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बस अड्डा क्षेत्र में तिरंगा लाइटें और एलईडी लाइटें लगाने का कार्य तेजी से जारी है। यह पूरा कार्य सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सांसद निधि से लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि दीपावली से पहले शहर को आकर्षक रोशनी से सजाने का लक्ष्य रखा गया है। कई प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइटें जलने लगी हैं, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ गई है। जो स्थान अभी शेष हैं, वहां भी लाइटें लगाने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपूत ने बताया कि संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं ताकि त्योहार से पहले पूरा शहर जगमगा उठे। 12 अक्तूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लाइटिंग कार्य का विधिवत उद्घाटन किया था। दीपोत्सव से पूर्व यह पहल लोगों में उत्साह और राष्ट्रीय गर्व की भावना का संचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें