फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बस चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला पुल के पास भारत पेट्रोल पंप के सामने वाहन की टक्कर से घायल बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 अक्तूबर की शाम हुआ था। पीड़ित बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, शहर के कैलाश नगर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता महेंद्र सिंह 29 अक्तूबर को बस चलाने के लिए आए थे। शाम को बस खड़ी करने के बाद वह सड़क पार कर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान पृथला पुल के पास भारत पेट्रोलियम पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें