फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दुकान बेचने के नाम पर अधिवक्ता से 44 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
कैंप थाना क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित दुकान बेचने के नाम पर एक अधिवक्ता से 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर फर्जी आधार-पैन कार्ड और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर करोड़ों रुपये के लोन और वाहनों की खरीद-बिक्री में भी धोखाधड़ी का आरोप है। मामले की जांच ईओडब्ल्यू सेल को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन डबास ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी निवासी रमेशचंद ने 25 गज की दुकान बेचने का सौदा 44 लाख रुपये में किया था। पूरी रकम लेने के बाद रमेशचंद ने बताया कि दुकान पर बैंक का लोन बकाया है और रजिस्ट्री बैंक में जमा है। रजिस्ट्री कराने के आश्वासन पर आरोपियों ने उसे राहुल और विनोद के नाम के चेक भी दिए, जो जांच में फर्जी खातों से जुड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर बैंकों से करोड़ों रुपये के लोन लेकर वाहनों की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी कर रहे हैं। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने रमेशचंद, राहुल और विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें