फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को धक्का देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मेडिकल और घटनास्थल की निशानदेही कराने के बाद अदालत में पेश करने जा रही पुलिस टीम को धक्का देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने जांच अधिकारी कविता के बयान पर आरोपी के खिलाफ कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला सहायक उपनिरीक्षक कविता ने शिकायत दी है कि गत 3 अगस्त को आरोपी सोनू निवासी गोपाल बाग जिला मथुरा (यूपी) को काबू कर हवालात में बंद कराया गया था। सोनू पर नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप था। शनिवार को आरोपी सोनू को हवालात से निकालकर उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद उसे घटनास्थल पर ले जाकर मुआयना किया गया। वहां से सिपाही बुधराम तथा एसपीओ जगदीश आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। करीब दोपहर 2 बजे जब वे कैंप थाने के सामने राजमार्ग नंबर-19 पर पहुंचे तो आरोपी सोनू सिपाही बुधराम के हाथ में झटका व धक्का मारकर भागने लगा। एएसआई कविता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें