फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरपंचों की अनुपस्थिति ने किया अतिथियों को नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय नूंह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन हुआ। जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई बुलंदियों को छूते हुए विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। कार्यक्रम में नूंह खंड़ के पंचायत समिति के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा गांवों के सरपंच नहीं पहुंचे। इसे लेकर मंच से अतिथियों ने भी चिंता जताई और कहा कि खाली कुर्सियां रहना अच्छे संकेत नहीं है। सोमवार के कार्यक्रम में भी एक भी महिला जनप्रतिनिधि का उपस्थिति न होना सरकार के इस दिशा में किए जा रहे प्रयासाें की हवा निकालने का स्पष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन

मंच से एक सरपंच तथा भाजपा कार्यकर्ता ने सरकार की कार्यशैली से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेवात की किसी भी पंचायत में इस बार ग्रांट नहीं दी, जिसके कारण विकास कार्य अधूरे हैं।
विज्ञापन

फोटो: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते अतिथी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें