फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव बंचारी के ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए होडल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मानपुर गांव निवासी हुकम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हुकम सिंह मुंडकटी से टैंपो में सवार होकर होडल जा रहा था। बंचारी ओवरब्रिज पर राजस्थान नंबर के ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टैंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई उछलकर सड़क पर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें