फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिला किशोर का श

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड के भादस मार्ग स्थित वाटर टैंक के पास बुधवार शाम पानी से भरे गहरे गड्ढे में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोहिल पुत्र जाकिर निवासी झांडा नरियाला, पलवल के रूप में हुई है। वह अपने मामा के गांव राजाका आया हुआ था। जानकारी के अनुसार सोहिल 22 सितंबर की शाम अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार शाम करीब पांच बजे भादस मार्ग पर पब्लिक हेल्थ विभाग के वाटर टैंक के पास पानी से भरे गड्ढे में उसका शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
राजाका के सरपंच शाहरुख ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पब्लिक हेल्थ विभाग की जमीन पर है और वहां गहरा गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। गड्ढे में पानी भरा होने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें