संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) पुन्हाना पर अरोड़ा एंटरप्राइजेज के करीब 11.77 लाख रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित रखने का आरोप है। फर्म संचालक गीतांश अरोड़ा ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर लंबित भुगतान जारी कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, बिल अगस्त 2024 से लंबित है। विभाग ने फर्म से पाइप, मोटर सहित अन्य सामान खरीदा गया था। भुगतान के लिए अधिकारियों से कई बार संपर्क करने और व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के बावजूद राशि जारी नहीं की गई। फर्म संचालक का दावा है कि सभी लंबित बिलों के टोकन जारी हो चुके हैं और विभागीय रिकॉर्ड में उनकी एंट्री भी है। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा। वहीं, विभाग के कार्यकारी अभियंता रोहित ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।