फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दो युवकों ने रात के समय किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 15 वर्षीय बेटी का 21 दिसंबर की रात करीब साढ़े तीन बजे टिंकू व लोकेश नाम के दो युवक घर से अपहरण करके ले गए। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब बेटी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची, तो उसने आप बीती बताई। मां ने अन्य परिजनों को बताया और परिजन इसकी शिकायत लेकर चांदहट थाना पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें