फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: इंश्योरेंस एजेंट बनकर 2.69 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल। इंश्योरेंस की बकाया किस्त जमा कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 2.69 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पलवल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून को उसके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आए। कॉल करने वालों ने खुद को इंश्योरेंस एजेंट बताया। आरोपियों ने उसे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की बकाया किस्त जमा कराने का झांसा दिया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग लेनदेन कराकर उससे कुल 2,69,043 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने 15 जुलाई को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तीन सितंबर को साइबर थाना पहुंचकर पुलिस को बयान दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें