लि नागरिक अस्पताल में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते कर्मचारी।
- फोटो : Palwal
पलवल। नागरिक अस्पताल में चल रही भारतीय सफाईकर्मी महासंघ हरियाणा की जिला इकाई की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान विभिन्न विभागों को कर्मचारियों ने उन्हें समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य व प्रदेश महासचिव भविचंद मौर्य ने कर्मचारियों को संबोधित किया। मौर्य ने कहा कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग पर लगाए गए कर्मचारी पूरी श्रद्धा के साथ अपना कार्य करते हैं, ताकि काम सुचारू रूप से चलता रहे।
कर्मी शहर की साफ रखकर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है कि जब तक पक्के कर्मचारी की नियुक्ति न हो जाए। सभी हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सुखपाल फौजी, सुखचंद तंवर, पूर्व नप चेयरमैन नेत्रपाल तंवर, देवी सिंह बेचैन, बिजेंद्र सिंह चौहान, राकेश तंवर, राजेश शर्मा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।