फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला में झूलत रहे कन्हैया मोरे, गाऊं बधाई रे...

विज्ञापन
पलवल में जन्माष्टमी पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती महिलाएं - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जन्माष्टमी का उत्सव जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से शुरू हुई भजन-कीर्तन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय रात 12 बजे तक चली। कृष्ण जन्म के बाद महिलाओं ने बधइया गीत गाकर तथा थालियां बजाकर चारों ओर का माहौल उत्सवमय कर दिया। झूला में झूलत रहे कन्हैया मोरे, लल्ला ने जन्म लियो माता देवकी के घर, आयो पालन हार रे और श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी आदि गाने गाकर महिलाओं ने नंदलाल का स्वागत किया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। राधा-कृष्ण दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, शिव-पार्वती, हिमालय पर्वत, हिरण्यकश्यप वध, कृष्ण-सुदामा मिलन, हनुमान, काली मां, शेरावाली मां की सजाई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र की 84 कोस परिक्रमा में आने के कारण पलवल में भी जन्माष्टमी पर जंगेश्वर मंदिर, पंचवटी मंदिर, हुडा चौक मंदिर, बलदाऊ मंदिर, कमेटी चौक मंदिर, खौटा मंदिर, हथीन के मां वैष्णो देवी गुफा वाले मंदिर व होडल शहर के मंदिरों के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी मंदिरों को रोशनी व खूबसूरती से सजाया गया। ब्रज 84 कोस में ही नंद गांव व बरसाना आते हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण व राधा के जन्म स्थान हैं। जिले से भारी संख्या में भक्त शनिवार को सुबह ही नंद गांव, बरसाना, वृंदावन व कृष्ण जन्म भूमि मथुरा आदि स्थानों पर विशेष रूप से पूजा करने के लिए निकल गए। जन्माष्टमी के इस अवसर पर भक्तों ने व्रत रखा। रात्रि में व्रत खोलने के लिए घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। मंदिरों में जन्माष्टमी का प्रसाद तैयार किया गया।
सुबह से ही पहुंच रहे भक्तों के लिए भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। वहीं इस्कान द्वारा रेलवे रोड स्थित धर्म भवन में जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण के भजन हुए। समाजसेवी पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देर रात तक कार्यक्रम चला तथा रात्रि 12 बजे भगवान का जन्म हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

आर्य केंद्रीय सभा ने किया 21 कुंडीय यज्ञ
आर्य केंद्रीय सभा के तत्वावधान में जन्माष्टमी के अवसर पर 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ सभा की अध्यक्षा अलका गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा देशराज शुक्ल व आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री ने वेद पाठ किया। इस अवसर पर पुष्पा आर्या, प्रेमलता धींगड़ा, ओम प्रकाश शास्त्री के भजनोपदेश हुए। पानीपत से आए आचार्य ओम प्रकाश ने कहा कि कृष्ण का चरित्र अत्यंत परित्र व प्रेरणा स्त्रोत है। स्वामी दयानंद सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश में कहा है कि श्रीकृष्ण ने जीवन से लेकर मरणोपरांत तक कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जो पाप पूर्ण हो।श्रीकृष्ण आदर्श युग पुरुष थे। इस अवसर पर डा. महेश गर्ग, यशपाल मंगला, अनीता मंगला, प्रदीप सरदाना, विक्रम क्वात्रा, तुलाराम आर्य, बुधराम आर्य, अशोक पाराशर, वीर सिंह आर्य, टेकचंद आर्य, हर्ष देव आर्य, राजपाल दहिया, महेंद्र शास्त्री, जगबीर गिरधर, ओम प्रकाश गुप्ता, डा. सूर्य मोहन बागला विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें