फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूजीसी अधिनियम के विरोध में दिल्ली जाने से स्वर्ण समाज को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन को किया घर में नजरबंद
विज्ञापन

पलवल। दिल्ली के जंतर मंतर पर यूजीसी अधिनियम के विरोध में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पलवल के कुछ लोगों को पुलिस ने रोक दिया। लोगों को उनके घरों में और ब्राह्मण धर्मशाला में से ही निकलने नहीं दिया गया। वहीं, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन को घर में नजरबंद कर दिया गया। स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यूजीसी अधिनियम से समाज के बच्चों की शिक्षा और प्रगति पर असर पड़ेगा। इसी विरोध में ब्राह्मण धर्मशाला में लोग एकत्रित हुए और जंतर मंतर के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

सभा के दौरान अमन भारद्वाज, शंभू पहलवान सहित अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार को यह अधिनियम वापस लेना होगा। उन्होंने चेताया कि इसके विरोध में वे आगे धरने और बड़े आंदोलन की तैयारी भी करेंगे। इस बीच, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कंवर रमेश कुमार को उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। पुलिसकर्मी उनके घर पर तैनात रहे ताकि वह किसी तरह प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद ने बताया कि लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धर्मशाला में एकत्रित होकर अपनी मांग रखी। दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के कारण उन्हें समझाया गया कि वे अपने घरों को लौट जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल शांति बनाए रखना था और किसी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें