सांवल विहार निवासी किरण देवी ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने किसी निजी कार्य से पैदल जा रही थीं। जब वह रोहन मोटर्स के पास पहुंचीं, तभी तेज गति से आ रही सफेद रंग की ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का साइड शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में किरण देवी को गंभीर चोटें आई। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। बाद में उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराया। थाना कैंप पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।