फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवीएसयू : उड़ीसा के राजभवन में दो पूर्व छात्रों ने स्थापित किया ईवी चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से पढ़े विद्यार्थी देश में अलग-अलग जगहों पर कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। इनमें बी.वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के छात्र रहे अंकुर अग्रवाल और बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थी रहे उमंग बिश्नोई ने मि कर इनेविया ऑटोमोटिव नाम से कंपनी बनाई। इन दोनों विद्यार्थियों ने उड़ीसा राजभवन में अपनी कंपनी का ईवी चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल किया, खुद उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने इस ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने उन्हें उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया और उन्होंने जॉब करने की बजाय अपना स्टार्टअप शुरू किया। उमंग बिश्नोई ने पूरा साथ दिया और दोनों ने मिलकर अपनी मेहनत से ऐसी पहचान कायम की कि उन्हें उड़ीसा के राजभवन में अपना ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें