फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रोकी गई चार लाख सिलिंडर की आपूर्ति, निर्माण की नहीं दी थी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पाटुका में भूमि धंसने के मामले में सुरक्षा के लिहाज से गेल ने जयपुर से दिल्ली तक गैस आपूर्ति को एक दिन के लिए रोक दिया है, जिससे एनसीआर में करीब 4 लाख गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन के माध्यम से पूरे एनसीआर में प्रतिदिन करीब 6 लाख सिलेंडरों के बराबर गैस की आपूर्ति होती है। मौके पर पहुंचे गेल के अधिकारी संजय चौधरी और बृजेश चौधरी ने बताया कि फिलहाल उजागर हुई पाइपलाइन में लीकेज नहीं है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी की विशेषज्ञ टीम निगरानी कर रही है और उसे कवर करने का काम किया जा रहा है। सभी सुरक्षा उपकरण मौके पर मौजूद हैं, फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है।
विज्ञापन

गेल अधिकारियों ने आरोप लगाया कि टनल निर्माण कंपनी की ओर से निर्माण कार्य को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही कोई पत्राचार किया गया था। जबकि कंपनी की गैस पाइपलाइन के आसपास किसी भी तरह की खुदाई या निर्माण कार्य से पहले सूचित करना अनिवार्य होता है। इस संबंध में अब रेलवे विभाग और निर्माण कंपनी को पत्राचार कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें