फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नई गांव में रास्तों पर जलभराव और कीचड़ से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत से कई बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुआ निर्माण, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के नई गांव में बदहाल रास्ते ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गांव के अधिकतर रास्तों पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे खराब स्थिति कब्रिस्तान और ईदगाह की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और पंचायत विभाग के अधिकारियों से कई बार रास्तों को पक्का कराने की मांग की गई, लेकिन लंबे समय बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण आसू, रहमान, मक्कर, सहाबदीन, साहून, सुलेमान, याकूब और हाकम ने बताया कि कब्रिस्तान तक जाने वाले दोनों मुख्य रास्तों पर पानी और कीचड़ भरा रहता है। किसी ग्रामीण की मौत होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान तक ले जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। ईदगाह जाने वाले मार्गों की हालत भी खराब है।
विज्ञापन

रास्तों पर कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। रात के समय अंधेरे में इन मार्गों से गुजरना और जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव के मुख्य रास्तों सहित कब्रिस्तान और ईदगाह तक जाने वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का कराया जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
कोट

गांव के अधिकतर रास्ते लंबे समय से बदहाल हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। पंचायत को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए। - अब्दुल गनी
कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्तों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने में भी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। गंभीर समस्या है। - अनीस
रात के समय बदहाल रास्तों से निकलना मुश्किल हो जाता है। रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा रहने से लोगों को संभलकर चलना पड़ता है। लंबे समय से निर्माण की जरूरत है। - हनीफ
विज्ञापन

सरपंच और पंचायत विभाग के अधिकारियों से कई बार रास्ते पक्के कराने की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रशासन को परेशानी समझते हुए निर्माण शुरू कराना चाहिए।
- हारुण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें