46वीं सीनियर पुरुष हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता पलवल के गांव दीघोट में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबला 91 भार वर्ग खिलाड़ी परमजीत समोता बनाम सुमित रंगी के बीच हुआ जिसमें सुमित ने यह मुकाबला पांच अंकों से जीत लिया।
इस मैच के पहले राउंड में दोनों खिलाड़ियों ने 8:8 अंक हासिल किये। दूसरे राउंड में परमजीत समोता ने 6 अंक और सुमित रंगी ने 9 अंक हासिल किये। तीसरे राउंड में परमजीत ने 7 व सुमित ने 9 अंक हासिल किये। सुमित ने मुकाबला 5 अंकों से जीत लिया। वहीं 81- 91 भार वर्ग में महेंद्र व देवेंद्र कुमार के बीच खेला गया।
इस मुकाबले में महेंद्र ने पहले राउंड में 4 व देवेंद्र ने 2 अंक हासिल किये। दूसरे राउंड में महेंद्र ने 3 व देवेंद्र ने 2 अंक पाए। महेंद्र ने 4 अंक से यह मुकाबला जीत लिया।
वहीं 75-81 वर्ग का मुकाबला अजय और नवीन कुमार के बीच खेला गया। पहले राउंड में अजय ने 4 व नवीन ने 6 अंक हासिल किये। दूसरे राउंड में अजय ने 5 व नवीन ने 5 अंक हासिल किये। तीसरे राउंड में अजय ने 2 और नवीन ने 9 अंक हासिल किये। यह मुकाबला नवीन ने 9 अंकों से जीत लिया।
वहीं 46 से 49 किलो भार वर्ग में नवीन बनाम विकास के बीच हुआ, इस मुकाबले के पहले राउंड में नवीन कुमार ने 1 अंक और विकास ने 3 अंक प्राप्त किए। दूसरे राउंड में नवीन कुमार ने 3 अंक व विकास ने 6 अंक पाए।
तीसरे राउंड में नवीन कुमार ने 3 व विकास ने 4 अंक हासिल किये।
इसमें विकास ने 6 अंकों से जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक इंद्रजीत ने बताया कि गांव दीघोट में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 टीमों के लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
19 से 40 वर्ष तक के खिलाड़ियों में 56 से 91 भार वर्ग के खिलाड़ी शामिल थे।
उन्हाेंने कहा कि फरीदाबाद और पलवल जिले में बॉक्सिंग का क्रेज बहुत कम है। खिलाड़ियों में बॉक्ंिसग के प्रति जागृति लाने और उमंग पैदा करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
बाक्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बलदेव देशवाल व महासचिव खेमचंद कुंडु ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।