फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हरियाणा बाल अधिकार आयोग की सदस्य सुमन राणा ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग पंचकूला की सदस्य सुमन राणा ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल पलवल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड और शिशु वार्ड का बारीकी से जायजा लिया और वहां भर्ती महिला मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। सुमन राणा ने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की और मौके पर मौजूद डिप्टी एसएमओ डॉ. सुरेश को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज सपना, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार, पीपीओ सुमन चौधरी और बाल संरक्षण अधिकारी जाहुल खान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें