फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा बेहतर, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी स्कूलों का भी इस बार परिणाम बेहतर रहा है। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी योग्यता सूची में स्थान पाया है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शनिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निशा ने 494 अंक लेकर प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र गहलौत ने बताया कि विद्यार्थी हितेश ने 489, रिया ने 487, अंजलि ने 485, सोनू ने 480 अंक प्राप्त किए हैं।
होली चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पार्थ ने 486 अंक लेकर प्रथम, नेहा ने 483 अंक लेकर द्वितीय, हर्ष कौशिक ने 481 अंक लेकर तृतीय व कातिक गर्ग ने 477 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ऋतु व भावना ने 486 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र भोरभान ने 475 व गीतांशी व काजल ने 472 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रा रोशनी ने 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, ज्योति ने 92 प्रतिशत, धीरज व नीरज ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र यश कालड़ा ने 481 अंक लेकर प्रथम, वंशिका ने 470 अंक लेकर द्वितीय स्थान, कार्तिक व पूजा ने 466 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तृप्ति ने 493 अंक लेकर प्रथम, अभियंत डागर ने 490 अंक लेकर द्वितीय तथा प्रीति ने 489 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
संत दर्शन पब्लिक स्कूल की छात्रा रोहिणी ने 489 अंक लेकर पहला, लक्ष्य ने 484 अंक लेकर दूसरा व स्नेहा ने 482 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज्ञानदीप विद्या मंदिर हाई स्कूल के छात्र तुषार ने 468 अंक लेकर प्रथम, संजना ने 463 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने जिले में दसवीं कक्षा में योग्यता सूची में स्थान बनाने वाले सभी निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी स्कूलों का बेहतर परिणाम शिक्षकों को दिए गए टारगेट, बच्चों के लिए गए समय-समय पर टेस्ट व स्कूलों पर ध्यान देने का नतीजा है। जिले का परिणाम बोर्ड की टॉप टेन सूची में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें