हथीन। शहर स्थित शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने 12वीं एवं दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ सभी पास होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया। सीबीएससी बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम 91 प्रतिशत रहा। इसी तरह 10वीं कक्षा का परिणाम भी सराहनीय रहा, जिसमें कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं में पास होने वाले छात्रों में कला संकाय से कौशल प्रथम, मनीष दूसरे व जोनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान संकाय से गौतम ने प्रथम, नितिन ने दूसरा व गोविंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं में तनिसा 82.9 प्रतिशत से प्रथम, डोली 78 प्रतिशत से दूसरा व प्रवेश ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य कंवरभान यादव व सभी शिक्षकों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ पास होने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान हरिकिशन, अध्यापिका सत्यवती, कमलेश, राजेश कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद