पलवल। नागरिक अस्पताल में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वासुदेव गुप्ता की बेटी ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम गौरव से ऊंंचा कर दिया है। यह शानदार सफलता पाई है आस्था अग्रवाल ने, जो मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 87, फरीदाबाद में पढ़ती हैं। छात्रा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके माता-पिता, बल्कि पूरे पलवल जिले को गौरवान्वित कर दिया है। आगे चलकर वह इंजीनियर बनने का सपना रखती हैं और तकनीकी क्षेत्र में कुछ नया कर दिखाने की इच्छा रखती हैं। साथ ही शहर के एसएनडी पब्लिक स्कूल पलवल की छात्रा भावना पुत्री अनिल कुमार ने सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं में 86.2% अंक हासिल किए हैं। छात्रा ने अंग्रेजी में 85, हिंदी में 85, गणित में 81, विज्ञान में 83, सामाजिक विज्ञान में 88 नंबर प्राप्त किए है। परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। संवाद