होडल। गांव सौनहद स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में वसंत उत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापक भगवान सिंह सौरोत ने देवी सरस्वती और नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सुख सुविधाओं को छोड़कर देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही बताया कि शास्त्रों में बसंत पंचमी का बहुत महत्व बताया गया है। ऋषि पंचमी और श्रीपंचमी भी कहा जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। संवाद