फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्र दो दिन ऑनलाइन, दो दिन ऑफलाइन एवं दो दिन एजुसेट से करेंगें पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। कोविद की चुनौतियों के बीच कॉलेज में कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। हथीन राजकीय कालेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजपाल मालिक ने बताया कि इस बार कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकारी गाइड लाइन के अनुरूप कक्षाएं लगाई जा रही हैं। खांसी, जुकाम एवं बुखार लक्षणों वाले छात्रों को कक्षाओं में न आने की हिदायतें दी गईं हैं। इसके अतिरिक्त कॉलेजों में भीड़ न हो इसके लिए छात्रों को दो शिफ्ट में बुलाया जा रहा है। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और 12:30 से 3:30 बजे तक छात्रों को बुलाकर कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार छात्र दो दिन ऑनलाइन, दो दिन ऑफलाइन और दो दिन एजुसेट से पढ़ाई करेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी छात्रों एवं स्टाफ को मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त सभी कक्षों को कीटाणु मुक्त किया जा रहा है। सैनिटाइजर का उपयोग कॉलेज में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें