होडल। जिले की एमवीएन यूनिवर्सिटी के गेट पर गुरुवार को छात्र पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद निवासी रोहित को लेने उसका दोस्त सचिन 12 सितंबर को यूनिवर्सिटी गेट पर पहुंचा था। तभी काली स्कॉर्पियो में सवार नमन, लक्ष्य, हरबीर, रोहित, लव और रोहित देशवाल मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने डंडों और लोहे की रॉड से रोहित को बुरी तरह पीटा। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ टूट गया। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब से 1200 रुपये भी लूट लिए। बीच-बचाव करने आए सचिन को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची मुंडकटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद