फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहौल निवासी भारत के साथ हुआ लाखों का गबन, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिहौल गांव निवासी भारत ने फरवरी 2012 में दीघोट निवासी बीरमती से एक कनाल तीन मरले जमीन 2.87 लाख रुपये में खरीदी थी। गवाहों के सामने एग्रीमेंट और पूरी रकम का लेन-देन किया गया। सितंबर 2017 में बीरमती ने जमीन का पंजीकृत वसीयतनामा अपने बेटे यश के नाम करा दिया। अप्रैल 2021 में बीरमती की मौत के बाद जमीन यश के नाम दर्ज हो गई। भारत का आरोप है कि उसने कई बार यश से रजिस्ट्री अपने नाम कराने को कहा, लेकिन उसने टालमटोल किया और 21 अप्रैल 2025 को अपने पिता सूरजमल के साथ मिलकर ये जमीन बहरौला गांव निवासी महेशदेवी को बेच दी। थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर यश और सूरजमल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें