फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर सवाल उठाए तो छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरित्र पर सवाल उठाए तो छात्र ने दी जान
विज्ञापन

पलवल। हरीनगर में एक बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक द्वारा लिए गए सुसाइड नोट में एक महिला व उसके बेटे को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर कैंप थाना पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कैंप पुलिस पुलिस के अनुसार हरीनगर निवासी प्रेमसिंह ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र सागर बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बीती छह अक्तूबर को पड़ोस में रहने वाली कमलेश नाम की महिला अपने बेटे के साथ उनके घर आई थी। उसने सागर को उलाहना देते हुए उसके चरित्र को लेकर कई प्रकार के आरोप लगाए। चारित्रिक आरोपों से गिलानी महसूस होने पर सागर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सागर ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले सुसाइड नोट लिया था। उसमें कमलेश और उसके बेटे को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें