फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
मृतक महेश। फाइल फोटो - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। असावटी रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद किए हैं। लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि असावटी फाटक पार करते समय गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव नराहवली निवासी 19 वर्षीय महेश भाटी के रूप में हुई। महेश मंडकौला रोड स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ से पढ़ाई कर रहा था। महेश ने शनिवार को जन्माष्टमी पर व्रत रखा था। करीब 12 बजे वह किसी काम से कॉलेज गया था। वापसी में करीब चार बजे असावटी फाटक पार करते समय महेश ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी घटना में किठवाड़ी रेलवे पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसने सफेद कुर्ता व जींस पहनी हुई थी। मृतक की पहचान से संबंधित कोई चीज बरामद नहीं हुई। तीसरी घटना में असावटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। किसी बीमारी के कारण मौत की आशंका जताई है। चौथी घटना में अतवा-बिल्लौचपुर गांव के बीच रजवाहे से एक युवक का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला। हसनपुर थाना पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसकी भी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें