फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर सब्जी विक्रेताओं में रोष

Fri, 03 Mar 2017 04:48 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी द्वारा बुधवार शाम सब्जी मंडी में हटाए गए अतिक्रमण के विरोध में बृहस्पतिवार को आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं ने हड़ताल कर चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि कार्रवाई में सही लोगों के शेड तोड़े गए हैं। दोपहर को सब्जी विक्रेता व आढ़ती चेयरमैन से मिले। उनके शांत करने के बाद हड़ताल खत्म की गई।
विज्ञापन


बुधवार शाम मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह ने सब्जी मंडी में खुद खड़े होकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया था। इस दौरान टीन शेडों को हटवा गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब दुकानदार सब्जी मंडी पहुंचे तो हालत देखकर भड़क गए। बाद में गुस्साए दुकानदारों ने हड़ताल कर नारेबाजी की। 


उधर, आम लोगों ने मार्केट कमेटी की कार्रवाई पर संतोष जताया है। वहीं, सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व दुकानदारों का कहना है कि मंडी के चेयरमैन व सचिव छोटे दुकानदारों और मजदूरों को बर्बाद करना चाहते हैं। उनका आरोप है कि इसी के चलते छुट्टी वाले दिन दुकानदारों की गैरमौजूदगी में फड़ी लगाने वालों के स्थान को तहस-नहस किया गया। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि वे करीब 20 वर्ष से यहां दुकान लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


बिना नोटिस कार्रवाई
मार्केट कमेटी के अधिकारियों व चेयरमैन ने बिना किसी नोटिस के तोड़फोड़ करवाई है, जिसके विरोध स्वरूप मंडी में हड़ताल रखी गई। जिस तरह दुकानदारों की गैरमौजूदगी में कार्रवाई की गई, मंडी एसोसिएशन उसका विरोध करती है। मामले को आला अधिकारियों व बीजेपी के बड़े नेताओं के संज्ञान में लाया जाएगा। 
-रमेश चंद, प्रधान, मंडी एसोसिएशन

बिना लाइसेंस कब्जा 
सब्जी मंडी में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते लोगों का पैदल निकलना मुश्किल था। जो लोग बिना लाइसेंस फड़ों पर कब्जा जमाए बैठे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-रणवीर सिंह, चेयरमैन, मार्केट कमेटी, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें